BSP Candidate List 2022 UP Election

Uttar Pradesh | By Rajkumar

UP BSP Candidate List 2022 | BSP MLA List in UP | BSP Candidate List Uttar Pradesh | BSP Ticket 2022 |UP BSP Candidate List 2022 Election

UP BSP Candidate List – बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा शुक्रवार को बांदा पहुंचे. जहां पर उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. साथ ही बांदा की 3 विधानसभाओं (Banda BSP Candidate) से अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा की. इस दौरान बीएसपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया.

UP BSP Candidate List 2022

इन विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
बता दें कि अतर्रा के हिंदू इंटर कॉलेज में आज बहुजन समाज पार्टी की एक विशाल जनसभा की. उन्होंने यहां पर आगामी 2022 के चुनाव को लेकर जनता से बहुजन समाज पार्टी को अपना बहुमत देने की बात कही. वहीं, बांदा की 3 विधानसभाओं से अपने प्रत्याशियों की भी घोषणा की.  नरैनी विधानसभा (Naraini Assembly Seat)  से गया चरण दिनकर (BSP Candidate Gaya Charan Dinkar) को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. तो वही बांदा की सदर विधानसभा (Banda Sadar Seat) से इन्होंने धीरज राजपूत (Dheeraj Rajput) को अपना प्रत्याशी बताया है. इसके अलावा बबेरू विधानसभा (Baberu BSP Candidate) से रामसेवक शुक्ला (Ramsevak Shukla) को आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया है.

बीजेपी और सपा पर बोला जमकर हमला
संबोधन के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीएसपी के सामने यह दोनों पार्टियां अपने को कमजोर महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह पार्टियां इतनी वैशाखी लिए घूम रही हैं कि अभी तक यह नहीं बता पाए है कि प्रदेश में कितनी सीटें गठबंधन वाली पार्टियों को दे रहे हैं और कितनी सीटों पर खुद चुनाव लड़ रहे हैं. अभी तक ये लोग अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके है.

For State Election information visit State Election Commission Uttar Pradesh Official website http://sec.up.nic.in/site/

Read : UP Election BJP Candidate List 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*