upbocw.in List | upbocw.in UP Registration | upbocw.in Login | श्रम विभाग उत्तर प्रदेश रजिस्ट्रेशन लिस्ट | UP श्रम विभाग योजना लिस्ट
UPBOCW 2021– उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा राज्य में मौजूद सभी श्रमिक श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का नाम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड और आधिकारिक वेबसाइट www.upbocw.in है। इस पोर्टल में नागरिकों के हित के लिए पंजीकरण करने की सुविधा उपलब्ध की गयी है। ताकि वह श्रम विभाग में पंजीकरण हो कर अनेक प्रकार की सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सके। पोर्टल में पंजीकरण करने के उपरान्त मजदूर नागरिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड प्रदान किया जायेगा। जिसके तहत वह सभी केंद्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय श्रमिक श्रेणी योजनाओं से मिलने वाली सहायता को प्राप्त कर सकते है।
श्रमिक पंजीयन कार्ड– हेतु राज्य के सभी श्रमिक वर्ग के नागरिकों को उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकरण करना अनिवार्य है। पंजीकृत किये गए सभी लाभार्थी नागरिकों को मजदूर कार्ड दिया जाता है। जिसकी मदद से वह सभी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त करने में सहायक हो सकते है। यह आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं से मिलने वाली सुविधा को प्रदान करने हेतु यह एक विशेष प्रकार की योजना का गठन उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से किया गया है। राज्य के 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष की अवस्था वाले सभी श्रमिक नागरिक upbocw.in पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
upbocw.in Portal
UPBOCW 2023– का मुख्य उद्देश्य है पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को अनेक प्रकार की श्रमिक योजनाओं से मिलने वाली सहायता को समय से नागरिकों तक पहुँचाना। आर्थिक रूप से अधिक गरीब नागरिकों को सुविधाएँ प्रदान करके उनकी जीवन की दिशा को एक नई उम्मीद से जागृत किया जायेगा। इनकी आर्थिक स्थिति में एवं कार्यदशाओं में सुधार करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की सहायता से नागरिकों तक स्पष्टीकरण के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद की जाएगी। श्रमिक नागरिकों की सुविधाओं के लिए सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली सभी श्रमिक श्रेणी योजनाओं का विवरण upbocw.in पोर्टल में मौजूद किया गया है। अब विभिन्न योजनाओं का लाभ नागरिक एक ही पोर्टल के तहत प्राप्त कर सकते है।
UP Labour Online Registration at upbocw.in
उत्तर प्रदेश श्रम विभाग में पंजीकृत करने के लिए श्रमिक नागरिकों को नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा।
Step 1 : Uttar Pradesh Shramik Online Registration हेतु shram vibhag UP की आधिकारिक वेबसाइट https://upbocw.in में जाएँ।
Step 2 : उसके बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Step 3 : होम पेज पर ही आपको श्रमिक पंजीयन का आवेदन अप्लाई के लिंक में क्लिक करना है।
Step 4 : इसके पश्चात नए पेज में श्रमिक व्यक्ति को श्रमिक पंजीयन का आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
Step 5 : इस फॉर्म में व्यक्ति को पूछी गयी सभी प्रकार की जानकारी को भरना है।
Step 6 : जैसे आधार कार्ड संख्या, आवेदन/पंजीयन संख्या ,अपना मंडल ,अपना जनपद, अपना मोबाईल न0 आदि।
Step 7 : सभी महत्वपूर्ण विवरण भरने के बाद आवेदन करें के विकल्प में क्लिक करें।

Step 8 : इसके पश्चात दर्ज किये मोबाइल नंबर में व्यक्ति को OTP नंबर प्राप्त होगा। ओटीपी नंबर को वेरिफाई करें।
Step 9 : अब नए पेज में व्यक्ति को रजिस्ट्रेशन करने के लिए फॉर्म प्राप्त होगा।
Step 10 : इस फॉर्म में व्यक्ति को अपनी सभी जानकारी को दर्ज करना है एवं आवेदन हेतु मांगे गए सभी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अपलोड करके सबमिट बटन में क्लिक करना है।
इस प्रकार श्रमिक कार्ड पंजीकरण करने की प्रक्रिया व्यक्ति की पूर्ण हो जाएगी।
Check UP Shramik Card List | श्रमिक कार्ड लिस्ट
अगर आप लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए सभी जानकारी का अच्छे से अवलोकन करें। यहाँ दिए जानकारी के अनुसार आप आसानी से लिस्ट निकाल सकते हैं और उसमे अपना नाम चेक कर सकते हैं। क्योंकि आवेदन के 2 – 3 हफ्ते में ही अगर आप पात्र होंगे तो आपका नाम इस लिस्ट में आ जायेगा जिसे आप देख सकते हैं।
Step 1 : अगर आप लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसके ऑफिशियल वेबसाइट https://upbocw.in/index.aspx पर जाना होगा जिससे आपके सामने इसका होम पेज ओपन होगा।
Step 2 : अब आपको इसके होम पेज में ऊपर बहुत से ऑप्शन दिखाई देगा जिसमे से आपको श्रमिक पर क्लिक करना है।उसके बाद श्रमिक के अंतर्गत श्रमिकों को सूची ( जनपदवार / ब्लाकवार ) पर क्लिक करना है।

Step 3 : अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमे आपसे कुछ जानकारी मांगा जायेगा।
Step 4 : इसमें आपको जनपद , अगर शहरी क्षेत्र से होंगे तो नगर निकाय और ग्रामीण से होंगे तो विकास खंड पर टिक करें।

Step 5 : सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें जिससे आपके सामने लेबर कार्ड लिस्ट आ जाएगी।
Step 6 : इसमें आप अपना नाम और अपने श्रमिक कार्ड की सभी जानकारी देख सकते हैं।
Step 7 : अगर आपका नाम इस लिस्ट में होगा तो आपको लेबर कार्ड से मिलने वाली सभी योजनाओ का लाभ मिलेगा।
Step 8 : इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से श्रमिक कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
UPBOCW Eligibility List
आइए जानते हैं www.upbocw.in portal पर कौन-कौन श्रमिक अपना shramik registration करवा सकते हैं-
- बेल्डिंग का कार्य
- बढ़ई का कार्य
- कुआँ खोदना
- रोलर चलाना
- छप्पर डालने का कार्य
- राजमिस्त्री का कार्य
- प्लम्बरिंग
- लोहार
- मोजैक पाॅलिश
- सड़क बनाना
- मिक्सर चलाने का कार्य
- पुताई
- इलेक्ट्रिक वर्क
- हथौड़ा चलाने का कार्य
- सुरंग निर्माण
- टाइल्स लगाने का कार्य
- कुएं से तलछट हटाने का कार्य
- चट्टान तोड़ने का कार्य या खनिकर्म
- वर्क-सड़क निर्माण से सम्बन्धित स्प्रे वर्क या मिक्सिंग
- मार्बल एवं स्टोन वर्क
- चैकीदारी- निर्माण सथल पर सुरक्षा प्रदान करने के लिये
- सभी प्रकार के पत्थर, तोड़ने व पीसने का कार्य
- निर्माण स्थल पर लिपिकीय व लेखा कार्य करने वाले कर्मकार
- सीमेन्ट, कंकरीट, ईंट ढोने का कार्य करने वाले
- बांध, पुल, सड़क निर्माण या भवन निर्माण से सम्बन्धित कोई संक्रिया
- बाढ़ प्रबन्धन
- ठंडा व गरम मशीनरी की स्थापना व मरम्मत
- अग्निशमन प्रणाली की स्थापना व मरम्मत
- बडे यांत्रिक कार्य- मशीनरी, पुल का निर्माण का कार्य
- मकानों/भवनों की आन्तरिक सज्जा का कार्य
- खिड़की, ग्रिल, दरवाजे आदि की गढ़ाई व स्थापना का कार्य
- माड्यूलर किचन की स्थापना
- सामुदायिक पार्क या फुटपाथ निर्माण
- ईंट भट्ठों पर ईट निर्माण कार्य
- मिट्टी, बालू, मौरंग खनन कार्य
- सुरक्षा द्वार व अन्य उपकरणों की स्थापना का कार्य
- लिफ्ट व स्वचालित सीढी की स्थापना का कार्य
- सीमेन्ट, ईंट आदि ढोने का कार्य
- मिट्टी का काम
- चूना बनाना
upbocw.in UP Shram Vibhag Yojana List
यूपी श्रम विभाग वेबसाइट upbocw.in पर पंजीकृत कामगार/ श्रमिक के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची नीचे निम्नलिखित है
- मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना
- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
- मेधावी छात्र पुरस्कार योजना
- आवासीय विद्यालय योजना
- कौशल विकास, तकनीकी उन्नयन एवं प्रमाणन योजना
- सौर उर्जा सहायता योजना
- कन्या विवाह अनुदान योजना
- आवास सहायता योजना
- शौचालय सहायता योजना
- चिकित्सा सुविधा योजना
- आपदा राहत सहायता योजना
- महात्मा गाँधी पेन्शन योजना
- गम्भीर बीमारी सहायता योजना
- मृत्यु, विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना
- अन्त्येष्टि सहायता योजना
- प0 दीनदयाल उपाध्याय चेतना योजना
upbocw.in पोर्टल में पंजीकरण लाभार्थियों की सूची
क्रम संख्या | लाभार्थी श्रमिक | क्रम संख्या | लाभार्थी श्रमिक |
1 | छप्पर छानेवाले | 11 | बिल्डिंग का कार्य करने वाले |
2 | राजमिस्त्री | 12 | लेखाकार का काम करने वाले |
3 | इलेक्ट्रिक वाले | 13 | बांध प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले |
4 | चट्टान तोड़ने वाले | 14 | खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले |
5 | पत्थर तोड़ने वाले | 15 | सीमेंट ,पत्तर ढोने का काम करने वाले |
6 | प्लम्बर | 16 | चुना बनाने का काम करने वाले |
7 | निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले | 17 | कुआ खोदने वाले |
8 | हतोड़ा चलानेवाले | 18 | लौहार |
9 | मोजेक पोलिश | 19 | पुताई करने वाले |
10 | सड़क निर्माण करने वाले | 20 | कारपेंटर का कार्य करने वाले |
Read : nrega.nic.in – NREGA Job Card List 2020 State Wise Download MGNREGA Job Cards